पल्सर सवार को ट्रक ने रौदा, दर्दनाक मौत

Spread the love

एक ही दिन गांव में दो- दो घटनाओं से फैला मातम

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। पल्सर मोटरसाइकिल व ट्रक के आमने-सामने टक्कर से पल्सर सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई।वहीं ट्रक चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। घटना रविवार की देर शाम की बताई जा रही है। थाना महरुआ और अकबरपुर कोतवाली के बॉर्डर सुखारी गंज के समीप बने पंचायत भवन के पास महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सेहरा जलालपुर निवासी सूरज धुरिया पुत्र रामकुमार धुरिया (26) वर्ष, गोपाल मोर्य पुत्र नवमी मौर्य (18) वर्ष निवासी उपरोक्त अकबरपुर किसी होटल में जीवन यापन के लिए नौकरी करते थे। रविवार की रात करीब 10:30 बजे ड्यूटी खत्म हो जाने के बाद दोनों पल्सर मोटरसाइकिल से अपने घर सेहरा जलालपुर जा रहे थे।

सुखारी गंज पंचायत भवन के पास पहुंचे थे कि तभी सुल्तानपुर की तरफ से आ रही अज्ञात ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पल्सर मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पीआरबी 112 को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों के द्वारा सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल दोनों को भिजवाया जहां डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। मृतक सूरज के एक पुत्र भी था। वहीं घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है रो-रो कर बुरा हाल हो गया है एक ही दिन गांव में इस तरह की घटना ने मातम फैला दिया है।


Spread the love

Related Posts

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *