कार्यकारी संस्था के खिलाफ अभी तक नही पूरी हो पाई CBI जांच

Spread the love

प्रमोद कुमार वर्मा
अंबेडकरनगर(अवधी खबर)।
कार्यकारी संस्था के खिलाफ अभी तक सीबीआई जांच पूरी नहीं हो पाई है, जांच की रफ्तार का पहिया बहुत धीमी गति से चल रहा है। सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) भारत सरकार की एक केंद्रीय जांच एजेंसी है जो भ्रष्टाचार, गंभीर आर्थिक अपराधों और अंतर-राज्यीय मामलों की जांच करती है।
जांच समय से पूरा न होने के चलते स्वास्थ्य उपकेंद्र का कार्य प्रभावित पड़ा हुआ है। वही गांव में स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना न हो पाने से ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा जाने को मजबूर है।


आपको बता दें टांडा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहरोजपुर में स्वास्थ्य उप केंद्र की स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2010-11 में हुई थी। तत्समय कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निगम एवं श्रम विकास सहकारी संघ से कार्य कराए जाने की स्वीकृति प्राप्त हुआ था किंतु अब तक कार्रवाई संस्था द्वारा निर्माण पूरा नहीं कराया गया।जिसकी शिकायत कई वर्षों से की जा रही है। जांच में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा रिपोर्ट लगाई जा रही है की कार्यवाही संस्था द्वारा समय से निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया है फल स्वरुप समय से कार्य पूर्ण न कराए जाने के आरोप में कार्यदाई संस्था के विरुद्ध सीबीआई जांच चल रही है। प्रकरण के निस्तारण के उपरांत धनराशि प्राप्त होने पर उपकेंद्र का निर्माण कार्य कराया जाएगा। शिकायतकर्ता लगभग 4 वर्षों से शिकायत कर रहा है बस एक ही रिपोर्ट लगाई जा रही है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीबीआई जांच को कही न कहीं से प्रभावित किया जा रहा है जिसके चलते जांच अभी तक पूरी नहीं हो पा रही है।


Spread the love

Related Posts

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *