प्रेम प्रसंग में भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जनपद के थाना आलापुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात में भाजपा नेता आनंद कन्नौजिया पुत्र स्व. रविंदर कन्नौजिया की बीती रात प्रेम प्रसंग के चलते पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

सूत्रों के मुताबिक, आनंद कन्नौजिया रविवार देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने ग्राम महिमापुर मगनपुर थाना जहागीरगंज पहुंचा था। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद लड़की के परिजनों ने उन्हें घर में बंद कर बेरहमी से पीटा। मारपीट इतनी भीषण थी कि आनंद की मौके पर ही मौत हो गई।


ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब 2 बजे घर के अंदर से चीख-पुकार और मारपीट की आवाजें आने लगीं। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक आनंद की जान जा चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी आलापुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने हमले में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *