फर्जी टिकट–पासपोर्ट बनाकर विदेश भेजने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में राजेसुल्तानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य नकली पासपोर्ट, वीज़ा और हवाई टिकट तैयार कर बेरोजगार युवाओं को झांसे में लेकर मोटी रकम वसूलते थे। जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह लखनऊ, प्रयागराज और बिहार तक फैला हुआ था और अब तक कई लोगों को चूना लगा चुका है।


आरोपियों की पहचान राजकुमार निषाद पुत्र कृष्णमुरारी निषाद निवासी प्रयागराज, विष्णु प्रसाद शाह पुत्र शिवशंकर प्रसाद शाह निवासी छपरा बिहार और शिवशंकर प्रसाद शाह पुत्र विष्णु प्रसाद शाह निवासी छपरा बिहार के रूप में हुई हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से दो पासपोर्ट और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

आरोपियों के खिलाफ राजेसुल्तानपुर थाने में 316, 319, 318, 338, 336, 340, 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह के साथ 15 सदस्यीय दस्ता शामिल रहा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह के अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दिया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

प्रेम सागर निषाद बने निषाद पार्टी के अयोध्या जिलाध्यक्ष, समर्थकों ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत

Spread the love

Spread the loveनवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देने उमड़े साथी और शुभचिंतक, संगठन को मजबूत बनाने की जताई उम्मीद अवधी खबर संवाददाता अयोध्या (प्रियंका वर्मा)। निषाद पार्टी ने प्रेम सागर निषाद…


Spread the love

क्रिकेट में महामाया मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Spread the love

Spread the loveअयोध्या और मेडिकल कॉलेज के बीच हुआ वॉलीबॉल का खिताबी मुकाबला, सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज ने हासिल की जीत अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *