स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ स्वास्थ्य अभियान का भव्य शुभारंभ

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

भीटी (अंबेडकरनगर)।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी में बुधवार से शुरू हुए ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ अभियान का उद्घाटन भाजपा के मंडल अध्यक्ष रानेश पांडे ने फीता काटकर किया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

इस अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। स्वास्थ्य शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।


उद्घाटन के बाद मंडल अध्यक्ष रानेश पांडे ने अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार यादव और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी कृष्ण मोहन के साथ शिविर में स्थापित विभिन्न स्वास्थ्य काउंटरों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य ही उनकी सशक्तता की कुंजी है। उत्तर प्रदेश सरकार इस अभियान के माध्यम से सभी महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रही है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक महिलाएं और पुरुष इस शिविर का लाभ उठाएं।यूनिसेफ के ब्लॉक समन्वयक आर. त्रिपाठी ने विकासखंड के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़कर लाभ लेने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र के धर्मगुरुओं से भी सहयोग करने और स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. राकेश कुमार यादव ने बताया कि शिविर में मरीजों का निःशुल्क परीक्षण और चिकित्सीय उपचार किया जा रहा है, जिससे लोगों को उनके घर के पास ही विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।


Spread the love

Related Posts

आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के…


Spread the love

धान-तिल की प्रदर्शन फसलों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

Spread the love

Spread the loveकिसानों को फसल प्रबंधन और उन्नत उत्पादन तकनीकों की दी जानकारी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र अम्बेडकरनगर की वैज्ञानिक टीम ने विकासखंड कटेहरी के विभिन्न गांवों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *