अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर।
कटेहरी ब्लॉक में तैनात मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर विवेक सिंह को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन संगठन की अयोध्या टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई से ब्लॉक मुख्यालय में हड़कंप मच गया। नटकहा गांव के प्रधान महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया था कि विवेक सिंह मनरेगा कार्यों का बिल पास करने के एवज में उनसे पांच हजार रुपए की मांग कर रहा है।
शिकायत की पुष्टि होने पर बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने ब्लॉक मुख्यालय पर छापा मारा और आरोपी को रिश्वत की रकम लेते ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की। फिलहाल आरोपी विवेक सिंह से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई से ब्लॉक कर्मियों में खलबली मच गई है। आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर को एंटी करप्शन टीम ने अकबरपुर कोतवाली लेकर चली गई।





