कृषि विज्ञान केंद्र में तिलहन किसान मेला आयोजित, 200 से अधिक किसानों ने लिया भाग

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर पांती में सोमवार को कृषि विभाग की ओर से एक दिवसीय तिलहन किसान मेला आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल योजना के अंतर्गत संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक डॉ. अश्विनी कुमार सिंह और कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. राम जीत ने तिलहन की विभिन्न प्रजातियों, बीज शोधन और भूमि शोधन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. सिंह ने किसानों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे में बताते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी, मत्स्य निरीक्षक सुनीता वर्मा, इफको के एरिया मैनेजर डॉ. देवी प्रसाद सहगल, वैज्ञानिक डॉ. राम गोपाल यादव, डॉ. शिवम कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार और डॉ. रेखा सहित कई अधिकारी व वैज्ञानिक मौजूद रहे। सभी विशेषज्ञों ने अपने-अपने विषयों पर किसानों को उपयोगी जानकारी दी।

कार्यक्रम में लगभग 200 कृषकों ने प्रतिभाग किया। प्रगतिशील महिला कृषक कांति देवी ने अपने व्याख्यान में गौ-आधारित प्राकृतिक खेती के फायदे बताए। मंच संचालन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के जनपदीय सलाहकार अनुज कुमार सिंह ने किया। इस दौरान किसान भाइयों को सरसों के मिनी किट भी वितरित किए गए तथा कृषि से संबंधित सरकारी व निजी संस्थानों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए, जिनमें किसानों ने गहरी रुचि दिखाई।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *