जिला अस्पताल से दिनदहाड़े बाइक चोरी, पुलिस चौकी के सामने हुई वारदात

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जिला अस्पताल परिसर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब पत्नी की देखभाल के लिए आए एक तीमारदार की बाइक चोरी हो गई। चोर इतनी बेखौफी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया कि अस्पताल परिसर में मौजूद पुलिस चौकी की मौजूदगी भी उसे नहीं रोक सकी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, श्रीकांत निवासी हाथपाकड़, थाना अहिरौली की पत्नी का जिला अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। रोज की तरह शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे वह अस्पताल पहुंचे और अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक को इमरजेंसी गेट के सामने खड़ी कर पास के नल से पानी लेने चले गए।

इसी दौरान उन्होंने देखा कि लगभग 25 से 30 वर्ष उम्र का एक युवक, कंधे पर लाल गमछा डाले, उनकी बाइक स्टार्ट कर रहा है। श्रीकांत ने शोर मचाते हुए उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चोर बाइक लेकर फरार हो गया। श्रीकांत दौड़ते हुए मुख्य गेट तक पहुंचे, परंतु तब तक चोर बाइक लेकर कलेक्ट्रेट मार्ग की ओर निकल चुका था।

घटना के बाद श्रीकांत ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अस्पताल परिसर में ही पुलिस चौकी मौजूद है, तो फिर दिनदहाड़े चोरी कैसे हो गई?

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाए तो चोर की पहचान संभव है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

Related Posts

सती दहन और दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Spread the love

Spread the loveमरहरा बाजार में श्रीराम कथा का दूसरा दिन, कथा व्यास निशि सिंह चौहान ने सुनाई भगवान शिव और माता सती की कथा अवधी खबर संवाददाता मालीपुर, अम्बेडकरनगर। भियांव…


Spread the love

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ मजबूती और माइक्रोप्लानिंग पर जोर

Spread the love

Spread the loveअटल भवन में सांगठनिक बैठक, 3 नवंबर के लखनऊ पदमार्च में अवध क्षेत्र से लाखों लोगों के शामिल होने का दावा अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *