घर में घुसकर तोड़फोड़ व महिलाओं से बदसलूकी मामले में मुकदमा दर्ज

Spread the love

परसपुर,गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत नगर क्षेत्र निवासिनी विजय लक्ष्मी जायसवाल की तहरीर पर मकान कब्जेदारी को लेकर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में घर में घुसकर तोड़फोड़ व हंगामा करने का आरोप है।

पीड़िता के मुताबिक राजेंद्र सोनी, रामकुमार सोनी, अमरनाथ सोनी, सचिन मौर्य, अभिषेक सोनी, सौरभ सोनी और प्रिंस सोनी दरवाजा तोड़कर जबरन घर में घुसकर काफी देर तक हंगामा किये। विजय लक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि आरोपियों ने न सिर्फ घर में घुसकर तोड़फोड़ की,बल्कि महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट भी किये। हल्ला गुहार पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक परसपुर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *