अवधी खबर संवाददाता
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश शासन ने परिवहन विभाग में कार्यरत संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) विपिन कुमार को पदोन्नति प्रदान की है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विपिन कुमार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया है।
यह पदोन्नति लोक सेवा आयोग, प्रयागराज की संस्तुति के आधार पर दी गई है। राज्यपाल ने इस पदोन्नति को सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है।





