सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय प्रांगण में संम्पन्न हुआ वार्षिकोत्सव समारोह

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
आलापुर अम्बेडकरनगर।
राजेसुल्तानपुर स्थिति पंण्डित दीन दयाल उपाध्याय सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल पुरम तरौना बांसगांव में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम घूम धाम से मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता उग्रसेन सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक गांधी स्मारक इंण्टर कालेज राजेसुल्तानपुर द्वारा की गई ।

उक्त मौके पर बतौर मुख्य अतिथि आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि शिक्षा वह धन है जिसके बल पर जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है भगवान बुद्ध ने भी शिक्षा को विशेष स्थान दिया है शिक्षा के साथ ही संस्कार जीवन व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण है ।

इस अवसर पर विद्यालय की सहायता हेतु विधायक निधि से 5 लाख रूपये सहयोग राशि देने के लिए भी कहा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय प्रकाश पाठक ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण करने के साथ ही बैज अलंकरण कर स्वागत किया। इस मौके पर विद्यालय के नौनिहालों ने नृत्य, गीत, होली गीत,नाटक समेत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थितजनों का मन मोह लिया। सरस्वती वंदना मातृवंदना स्वागत गीत जलियांवाला बाग पर नाट्य प्रस्तुति, देश भक्ति गीतों पर जमकर सराहना बटोरी।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज जयसवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीकांत कन्नोजिया, बाल्मीक सिंह , गंगा मिश्र, राम चरन सिंह, भाजपा नेता अरविन्द उपाध्याय वरिष्ठ अधिवक्ता शशिकांत मिश्र ओम जी आदि बड़ी संख्या में अभिभावक गण उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *