छात्र के साथ मारपीट के मामले में अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

अंबेडकरनगर। अध्यापक द्वारा छात्र के साथ मारपीट करने के मामले में टांडा पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गोविंद सिंह पुत्र स्वर्गीय हनुमान सिंह निवासी मोहल्ला मीरानपुर टांडा का आरोप है कि उसका पुत्र उदय सिंह सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा चार का छात्र है। उसके पुत्र उदय सिंह को शिक्षक सर्वजीत तिवारी द्वारा करीब 2:00 बजे विद्यालय में हाथ पैर एवं डंडे से इतना मारा कि उसके पूरे शरीर एवं सर पर गंभीर चोटें आई हैं।

आरोप है जब उसका पुत्र 3:00 बजे घर पहुंचा तो सारी जानकारी पता चली और उक्त अध्यापक के विद्यालय में अत्यधिक मारने का कारण पूछने पर अध्यापक द्वारा कहा गया कि जो करना है जाकर कर लो तुम्हें भी देख लूंगा तुम अभी हमें नहीं जानते हो। वही पीड़ित पिता की तहरीर पर टांडा कोतवाली प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी ने अध्यापक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *