मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

राममूर्ति वर्मा के संयोजन में बसखारी में हुआ भव्य आयोजन, महिलाओं को अंगवस्त्र भेंटकर किया गया सम्मानित

शबीह अब्बास सीबू

बसखारी, अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रविवार को बसखारी स्थित उत्सव मैरिज हाल में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। नेताजी को श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों का हुजूम उमड़ा। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया।


कार्यक्रम का संयोजन टांडा विधायक एवं पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने किया, जबकि अध्यक्षता पूर्व एमएलसी अतहर खां ने की। समारोह में पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा सहित समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न स्तर के संगठनात्मक पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. अवधेश कुमार, मुजीब अहमद सोनू, डॉ. महान चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, जंग बहादुर यादव, कासिम अशरफ, विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव, विजय मणि यादव, संतोष यादव, आल्हा यादव, गप्पू वर्मा, सुभाष यादव, अवधेश कनौजिया, विशाल प्रजापति, पवन यादव, सुरेश यादव, इसरार अहमद, अली भाई, फैजान खान, मुन्ना मलिक, पप्पू यादव, दीपक मोरिया, जंग बहादुर चौरसिया, मेराज अहमद, हुसैन, जंग बहादुर, बदरू दूजा, हाफिज जी, अब्दुल माबूद, एडवोकेट अरमान किदवई, सुफियान, मास्टर मोहम्मद नईम, मंसाराम वर्मा, आसाराम यादव, सुनील वर्मा, बाबूराम गौड़, महावीर राजभर, एहरार हुसैन, दान बहादुर यादव, अनिल वर्मा, मोहम्मद अफजल, रामबचन गौतम, रामफूल गौतम, रीता चौहान, रामप्रीत यादव, पंकज यादव, शैलेश यादव, अखिलेश मौर्या, कृष्ण कुमार यादव, विनोद यादव, जकी अनवर, मोहम्मद वसीम खान, जलाल अहमद, रामचल गौतम, रामजतन वर्मा, विपुल यादव, पवन पासवान, रिंकू गौतम और इंद्रजीत यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


समारोह में नेताजी के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन, समाजवादी विचारधारा और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने जीवनभर गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों और वंचितों की आवाज बुलंद की। उन्होंने राजनीति में सामाजिक समानता और आम आदमी के सम्मान को सर्वोपरि रखा। उनके संघर्ष और जनसेवा की विरासत हमेशा समाजवादी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करती रहेगी।


कार्यक्रम का विशेष आकर्षण महिलाओं का सम्मान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। आयोजन में महिलाओं की भागीदारी और कार्यकर्ताओं का उत्साह नेताजी के प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक बना।
हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच आयोजित इस समारोह ने बसखारी में समाजवादी एकजुटता और संगठनात्मक सक्रियता की मजबूत तस्वीर प्रस्तुत की।


Spread the love

Related Posts

मिल्कीपुर की सियासत में फिर चर्चा में बाबा गोरखनाथ, भाजपा के टिकट को लेकर अटकलें तेज

Spread the love

Spread the loveआगामी विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक की दावेदारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं, पार्टी के आधिकारिक ऐलान का इंतजार अवधी ख़बर संवाददाता प्रियंका वर्मा अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा…


Spread the love

सियाराम राजभर बने अध्यक्ष, विवेक कुमार को मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी

Spread the love

Spread the loveसियाराम राजभर ने 72 मतों से दर्ज की शानदार जीत, 190 मतदाताओं के सापेक्ष 157 ने किया मतदान अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। विकास खंड अकबरपुर के ड्वाकरा हाल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *