सियाराम राजभर बने अध्यक्ष, विवेक कुमार को मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी

Spread the love

सियाराम राजभर ने 72 मतों से दर्ज की शानदार जीत, 190 मतदाताओं के सापेक्ष 157 ने किया मतदान

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। विकास खंड अकबरपुर के ड्वाकरा हाल में सोमवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले ब्लॉक स्तरीय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी रामप्रीति की देखरेख में आयोजित चुनाव में अध्यक्ष पद पर सियाराम राजभर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 72 मतों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए राम अजोर पंकज, सियाराम राजभर और सुनील निषाद ने नामांकन किया था। चुनाव में 190 मतदाताओं के सापेक्ष कुल 157 मत पड़े। मतगणना में सियाराम राजभर को 108 मत, राम अजोर पंकज को 36 मत तथा सुनील निषाद को 12 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सियाराम राजभर ने 72 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

वहीं अन्य पदों पर माधव प्रसाद को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, ध्रुवदेव वर्मा को ब्लॉक संगठन मंत्री तथा रामशकल को ब्लॉक संप्रेक्षक पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। ब्लॉक मंत्री पद पर विवेक कुमार के निर्वाचित होने की भी जानकारी दी गई है।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रामकिशोर मौर्य, जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष लालता प्रसाद, चुनाव अधिकारी रामप्रीति, जिला मंत्री रुद्रसेन गौतम सहित संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

मिल्कीपुर की सियासत में फिर चर्चा में बाबा गोरखनाथ, भाजपा के टिकट को लेकर अटकलें तेज

Spread the love

Spread the loveआगामी विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक की दावेदारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं, पार्टी के आधिकारिक ऐलान का इंतजार अवधी ख़बर संवाददाता प्रियंका वर्मा अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा…


Spread the love

लखपति दीदी योजना की समीक्षा, तीन अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुलतानपुर। मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं लखपति दीदी योजना की…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *