दबंगों ने अस्त्र शस्त्र से लैस होकर दलित के घर पर बरपाया कहर मुंडेरवा पुलिस मुकदमा तो दूर नही कराया प्राथमिक उपचार

Spread the love

बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र की कुम्हिया मिश्रौलिया निवासी दलित सोनबरसा देवी पत्नी दुःखरन ने पुरानी रंजिश को लेकर जाति सूचक शव्दों से गाली देने, मारने पीटने के मामले में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर न्याय दिलाने की मांग किया है। मांग किया कि दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर उसके परिवार को न्याय दिलाया जाय।

सोमवार को पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित पत्र में दलित सोनबरसा देवी ने कहा है कि बीते 14 मार्च होली के दिन पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही राजमन पुत्र सदानन्द, धीरेन्द्र पुत्र राजमन, सत्यदेव पुत्र निर्मल, वीरेन्द्र पुत्र राजमन, आकाश पुत्र सत्यदेव, रघुराज, रिकूं पुत्रगण त्रियुगी, दिलीप आदि ने पुरानी रंजिश को लेकर सोनबरसा देवी के घर में घुसकर दुःखरन पुत्र रमई अरूण पुत्र दुःखरन सुनीता पुत्री दुःखरन व सोनबरसा देवी को भद्दी-भद्दी गालियां देकर भाला, कट्टा, लाठी, डण्डा लेकर बुरी तरह से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दिया।

बता दें कि इससे दो लोगों का सिर फट गया है दुःखरन की पुत्री 6 माह की गर्भवती गीता को भी दबंगों द्वारा मारा पीटा तथा उनके रिश्तेदार रितीक रोशन पुत्र रामनयन को भी मारा पीटा गया। मामले की सूचना 112 डायल कर पुलिस को दिया गया मगर मुंडेरवा पुलिस ने न तो दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया और न ही चोटों का प्राथमिक उपचार कराया और ना ही मेडिकल परीक्षण कराया जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।


Spread the love

Related Posts

होली पर्व पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर आपात स्थिति में तुरंत डायल करें 108,

Spread the love

Spread the loveमहिलाओं व बच्चों के लिए 102 सेवा उपलब्ध अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।होली पर्व को देखते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के…


Spread the love

सड़क दुर्घटना में शहीद सीआरपीएफ जवान विनय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Spread the love

Spread the love14 वर्षीय बेटे अंश ने दी मुखाग्नि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।झारखंड में 106 रैपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *