नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति होली के बाद नव वर्ष के स्वागत में होने वाले आयोजनों की तैयारी में जुटी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता


टांडा अंबेडकरनगर।
नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति टांडा के पदाधिकारी तथा सदस्य गण होली पर्व सकुशल सम्पन्न हो जाने के बाद भारतीय नव वर्ष के स्वागत में होने वाले आयोजनों की तैयारी में जुट गए हैं । आयोजन को व्यवस्थित तथा भव्य रूप से आयोजित करने के लिए समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों की बैठक चौक स्थित श्री नटराज मंदिर के प्रांगण में आनंद कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन महामंत्री दिनेश नारायण सिंह ने किया । बैठक में निर्धारित किए गए कार्यक्रमों के संबंध में महामंत्री ने बताया कि संवत 2082 विक्रमी के चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 30 मार्च को सायंकाल 5:30 बजे से श्री हनुमानगढ़ी मंदिर के समीप पुण्य सलिला मां सरयू का पूजन एवं दुग्ध अभिषेक तथा 21511 दीपों से महाआरती करते हुए नव संवत्सर का स्वागत किया जाएगा ।

महा आरती संयोजक पंडित राकेश मिश्रा, अनिरुद्ध अग्रवाल ,राजेश कुमार साहू, सरदार त्रिलोक सिंह,संतोष अग्रवाल, बजरंगी लाल सोनी के नेतृत्व में यह आयोजन पूरे विधि विधान से किया जाएगा। इसी क्रम में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के पावन जन्म दिवस चैत्र शुक्ल नवमी तिथि 6 अप्रैल को सायंकाल 5:30 बजे से अध्यक्ष आनंद कुमार अग्रवाल ,उपाध्यक्ष सरदार त्रिलोक सिंह, महामंत्री दिनेश नारायण सिंह,दीपक केडिया, कृष्ण कुमार सोनी आदि के नेतृत्व में प्रभु श्री राम जी के बाल स्वरूप की भव्य शोभा यात्रा श्री रामलीला रंगमंच चौक से निकलेगी ।शोभा यात्रा श्री गुरु द्वारा सिंह सभा ,श्री झारखंड महादेव मंदिर झारखंडी, श्री नवदुर्गा मंदिर फट्टू पट्टी , आदर्श जनता इंटर कॉलेज चौराहा ,रोडवेज होते हुए श्री नागेश्वर नाथ मंदिर चौक पहुंचेगी वहां पर पूजन अर्चन के पश्चात भारतीय स्टेट बैंक तिराहा, मीरानपुरा ,उदासीन आश्रम ,सब्जी मंडी ,कपड़ा मंडी श्री पिंडी महादेव मंदिर, श्री मठिया माता मंदिर के सम्मुख होते हुए परंपरागत शोभा यात्रा मार्ग पूरा करके चौक पहुंचेगी। चौक में पुलिस बूथ के समीप बजरंगी लाल सोनी ,आकाश शाह ,काशीनाथ मिश्र ,सलिल अग्रवाल, राजेश कुमार साहू, गोविन्द सिंह आदि के नेतृत्व में विशाल हवन एवं आरती का आयोजन किया जाएगा । बैठक में राजेश कुमार साहू, राकेश कन्नौजिया , अरुण अग्रवाल, विवेक चंद्रा,जयप्रकाश यादव, अखिल कपूर, सुनील सोनी, शौर्य सिंह आदि उपस्थित रहे। महामंत्री दिनेश नारायण सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए तत्परता से सक्रिय होने का निवेदन किया।


Spread the love

Related Posts

अग्निकांड के विवेचना पर सवाल, ग्रामीणों ने सीओ से जांच कराने की उठाई मांग

Spread the love

Spread the loveमहिला के अंतिम संस्कार के दौरान घर में खड़ी कार में आग लगाने के मामले में 22 नामजद समेत 20 अज्ञात पर दर्ज हुआ था मुकदमा, ग्रामीण बोले…


Spread the love

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *