ग्राम प्रधान ने वृक्षारोपण का कार्य किया ही नहीं उन्हें सीधे पहुंचा दिया बैकुंठ धाम

Spread the love

आखिर ऐसे ही लाखो पौधों का लक्ष्य होता है पूरा, कही नही दिखाई पड़ती हरियाली

बैकुंठ धाम कमरे में बन्द सूखे वृक्षारोंपण के पड़े पौधे

धीरेंद्र नाथ वर्मा
अंबेडकरनगर (अवधी खबर )।
पर्यावरण की बेहतरी के लिए शासन के निर्देशानुसार जिले में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अंबेडकर नगर में करीब 34 लाख पौधों का लक्ष्य शासन के अनुसार मिला था। विभाग वार वृक्षारोपण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
अंबेडकर नगर जिले के अधिकारियों ने कागजों में लाखों वृक्षारोपण की वाहवाही करते हुए अंबेडकर नगर को हरा भरा बना दिया गया लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है कई ग्राम पंचायत में तो वृक्षारोपण का कार्य किया ही नहीं गया उन्हें सीधे बैकुंठ धाम पहुंचा दिया गया।

साथ ही जिन स्थानों पर वृक्षारोपण किया भी गया अधिकांश पौधे जमीन पर नहीं है, वृक्षारोपण करने के बाद जिम्मेदार उन्हें आज तक देखने नहीं गए। जबकि उनके देख रेख सुरक्षा का पूरा प्रबंध वृक्षारोपण करने के बाद पशुओं से बचाने समेत अन्य जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
मीडिया पड़ताल के दौरान अंबेडकरनगर जिले के विकासखंड कटेहरी अंतर्गत डोमनेपुर ग्राम सभा में वृक्षारोपण के नाम पर चौंकाने वाला मामला सामने आया है।वृक्षारोपण के नाम पर मजदूरी का पैसा तो निकाला गया होगा। लेकिन उन पौधों का जमीन पर कोई पता नहीं है। मीडिया ने जब और अधिक पड़ताल किया तो वृक्षारोपण के लिए ग्राम सभा को मिले पौधे अंत्येष्टि स्थल के बैकुंठ धाम के कमरे में सूखे हालात में अंदर बंद मिले।


ग्राम प्रधान के द्वारा आखिर इतनी बड़ी लापरवाही बरती गई कि शासन के निर्देश का पालन न करते हुए जिले के आला अधिकारियों को भी गुमराह किया गया। वृक्षारोपण के नाम पर मिले इन भोले भाले पौधों को बैकुंठ धाम के कमरे में बंद कर सीधा उन्हें बैकुंठ धाम पहुंचा दिया गया। जिन्हें धरातल पर हरियाली फैलाने के लिए मौका ही नही दिया गया।वहीं अगर इन पौधों को किसी ग्रामीण को दिया गया होता तो शायद ग्रामीण जरूर इन पौधों को अपने खाली स्थान पर लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित करने में योगदान देता। लेकिन ग्राम प्रधान के इस लापरवाही के चलते सैकड़ो पौधे काल के गाल में समा गए। वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार की दलदल में डूबे ग्राम प्रधान ने वृक्षारोपण के मजदूरी के नाम पर भी पैसा निकाला गया होगा यह जांच का विषय बना हुआ है।

आखिर ग्राम प्रधान की इतनी बड़ी लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं। वही ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को भी ग्राम प्रधान के द्वारा गुमराह किया गया होगा पौधों की लोकेशन भी उन्हें दिखाई गई होगी। मीडिया पड़ताल ने जनपद में हुए बृहद वृक्षारोपण के सच को सामने निकाल कर रख दिया है की किस तरीके से ग्राम प्रधान के द्वारा ग्राम सभा में वृक्षारोपण का कार्य कराया गया है।


Spread the love

Related Posts

अग्निकांड के विवेचना पर सवाल, ग्रामीणों ने सीओ से जांच कराने की उठाई मांग

Spread the love

Spread the loveमहिला के अंतिम संस्कार के दौरान घर में खड़ी कार में आग लगाने के मामले में 22 नामजद समेत 20 अज्ञात पर दर्ज हुआ था मुकदमा, ग्रामीण बोले…


Spread the love

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *