बसखारी-सुरहुरपुर मार्ग के चौड़ीकरण का शुभारंभ, 33 करोड़ की लागत से 18 किमी सड़क होगी तैयार

Spread the love

जलालपुर अम्बेडकर नगर।

बहुप्रतीक्षित बसखारी-जलालपुर-सुरहुरपुर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ सोमवार को धूमधाम से हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी व पूर्व सांसद हरिओम पांडे ने नगरपालिका जलालपुर गेट के समीप मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन कर कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर पुरोहित रामदौर मिश्र ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई।


लगभग 33 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह 18 किलोमीटर लंबी सड़क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राम प्रकाश यादव, केशव श्रीवास्तव, संजय सिंह, संजीव मिश्र, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, नगर महामंत्री विकास निषाद सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।


मुख्य अतिथि हरिओम पांडे ने कहा, “इस सड़क के चौड़ीकरण से न केवल जाम की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि आवागमन में सुविधा बढ़ेगी। जलालपुर नगर का विस्तार होगा और बाजार की रौनक फिर से लौटेगी।” उन्होंने इस परियोजना को क्षेत्र की समृद्धि और विकास से जोड़ते हुए इसे जनहित में एक बड़ा कदम बताया।


कार्यक्रम में सहायक अभियंता वरुण तिवारी, अवर अभियंता विजय बहादुर सिंह, अमितेश प्रसाद, वरिष्ठ सहायक विक्रांत चतुर्वेदी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, मनीष सोनी, आनंद मिश्र, दिलीप यादव, सभासद अजीत निषाद, रमेश मौर्य, आशीष सोनी, विनय मिश्र सहित तमाम गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की।


यह परियोजना क्षेत्रवासियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आई है, जो लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। सड़क निर्माण के साथ ही जलालपुर और आसपास के इलाकों में व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।


Spread the love

Related Posts

प्रदीप यादव का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, जिले का बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर के प्रदीप यादव का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, जिले का बढ़ाया मान अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जिले के टांडा क्षेत्र के केदारनगर स्थित मुजाहिदपुर निवासी…


Spread the love

अग्निकांड के विवेचना पर सवाल, ग्रामीणों ने सीओ से जांच कराने की उठाई मांग

Spread the love

Spread the loveमहिला के अंतिम संस्कार के दौरान घर में खड़ी कार में आग लगाने के मामले में 22 नामजद समेत 20 अज्ञात पर दर्ज हुआ था मुकदमा, ग्रामीण बोले…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *