बाइक शोरूम में फर्जी चोरी का खेल, मालिक ने इंश्योरेंस क्लेम के लिए रची साजिश

Spread the love

पुलिस ने आठ बाइक के साथ किया गिरफ्तार

राजीव अग्रहरि
कटेहरी अम्बेडकरनगर( अवधी खबर)।
अहिरौली थाना क्षेत्र के बरवा बाजार में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑटो सर्विस सेंटर के मालिक ने कर्ज से बचने के लिए खुद ही अपनी दुकान से आधा दर्जन बाइक चोरी होने का झूठा आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद मालिक को ही गिरफ्तार कर लिया है।
बताते चलें कि 15 मार्च को, बरवा बाजार में स्थित अक्सा ऑटो सर्विस सेंटर के मालिक, पूर्व प्रधान अब्दुल्ला अंसारी उर्फ मुन्ना ने अहिरौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी दुकान से आधा दर्जन बाइक चोरी हो गई हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखीं सभी बाइकें लेकर फरार हो गए।

गौरतलब है कि तहरीर के आधार पर एसपी केशव कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अहिरौली थानाध्यक्ष और स्वाट टीम को जांच के आदेश दिए। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस को शुरुआत से ही मामला संदिग्ध लग रहा था। दुकान में ताला तोड़ने के कोई स्पष्ट निशान नहीं थे और आसपास के लोगों ने भी रात में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि देखने की बात से इनकार किया त वही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज में कहीं भी दुकान से बाइक चोरी होते हुए नहीं दिखाई दिया। इससे पुलिस का शक और गहरा गया। इस पर पुलिस ने अब्दुल्ला अंसारी से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान, अब्दुल्ला अंसारी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

उन्होंने बताया कि उन पर काफी कर्ज था और वे उसे चुकाने में असमर्थ थे। कर्जदारों से बचने के लिए उन्होंने चोरी का झूठा नाटक रचा। उन्होंने खुद ही अपनी दुकान से बाइकें गायब कर दीं और पुलिस में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई।

एएसपी ने किया गिरफ्तारी और खुलासा

एएसपी विशाल पांडे ने प्रेस वार्ता में इस घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अब्दुल्ला अंसारी ने कर्ज से बचने के लिए चोरी का झूठा नाटक रचा था। पुलिस ने सभी गायब बाइकें बरामद कर ली हैं। बताया जा रहा है कि अब्दुल्ला अंसारी पर कई लोगों का कर्ज था। कर्जदारों का दबाव बढ़ने के कारण, वे तनाव में थे। उन्हें कोई और रास्ता नजर नहीं आया और उन्होंने चोरी का झूठा नाटक रचने का फैसला किया। पुलिस ने अब्दुल्ला अंसारी के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में अहिरौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, उप निरीक्षक राम खिलाड़ी, राम प्रताप वर्मा, सुरेश पाल, हे.का. वंशीलाल वर्मा, का. मुस्तफा अंसारी, राघवेंद्र सिंह, नेपाल सिंह, सोनू चहार, आकाश गुप्ता, महिला कांस्टेबल उज्जवला सिंह मौजूद रही।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *