प्रियंका गांधी की टीम में शामिल हुए जलालपुर के बृजेश यादव, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Spread the love


जलालपुर अम्बेडकर नगर।
कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कड़ी चुनौती देने के लिए अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पार्टी की प्रमुख नेता प्रियंका गांधी, जिन्हें दूसरी इंदिरा गांधी के रूप में जाना जाता है, अपनी टीम में जमीनी स्तर पर काम करने वाले विश्वसनीय कार्यकर्ताओं को शामिल कर रही हैं। इसी क्रम में अम्बेडकर नगर जिले के जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम लारपुर दक्षिण निवासी बृजेश यादव को प्रियंका गांधी ने अपनी टीम में शामिल किया है और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।


बृजेश यादव इससे पहले कांग्रेस पार्टी में सोशल मीडिया प्रदेश सचिव की भूमिका को बखूबी निभा चुके हैं। प्रियंका गांधी की टीम में शामिल होने पर ग्रामीण स्तर से लेकर केंद्रीय स्तर तक के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए बृजेश यादव ने कहा, “शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को मैं पूरी ईमानदारी, निष्ठा और निस्वार्थ भाव से निभाऊंगा। साथ ही, पार्टी की विचारधारा को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा।”
कांग्रेस पार्टी के इस कदम को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जो आगामी चुनाव में पार्टी की रणनीति का अहम हिस्सा हो सकता है।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *