सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंथी जलालपुर निवासी अनंतराम पुत्र रामपूरन उम्र लगभग 28 वर्ष अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रवीबहुद्दीनपुर अपने बुआ के घर रहता था।सुबह करीब साढे 11:00 बजे टांडा की तरफ से पटेल नगर चौराहे की तरफ जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक पुरानी ए आरटीओ कार्यालय के पास पहुंचे थे की सामने से आ रही जेल से कैदियों को न्यायालय पहुचाने जा रही गाड़ी ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं टक्कर मारने के बाद गाड़ी थोड़ी देर रुकी युवक की हालत गंभीर देख तुरंत मौके से गाड़ी लेकर न्यायालय की तरफ भाग गए। सूचना पर पहुंचे उसके बुआ के लड़के कमलेश ने उसे आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अकबरपुर कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *