शहर की सड़कों पर दौड़ रही अनाधिकृत तौर पर ट्रैक्टर ट्रालियां

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। कृषि उपयोग के लिए स्वीकृत ट्रैक्टर ट्रालियां शहर की सड़कों पर अनाधिकृत तौर पर दौड़ रही है। इससे न केवल परमिट
शर्तों की धज्जियां उड़ रही है बल्कि ये ट्रालियां दुर्घटनाओं की परेशानी भी बन रही है। स्थिति यह है कि 10 से 15 हजार परमिट के एवज में कई गुना ज्यादा ट्रैक्टर ट्रालियां जिले में
मौजूद है। इससे शहर का यातायात भी प्रभावित हो रहा है। ट्रैक्टर ट्रालियों का परमिट ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ही जारी किया जाता है। जबकि शहरी इलाकों में इनका उपयोग गैर कानूनी रूप से गैर कृषि कार्यों के लिए हो रहा है। इससे सरकार को हर साल लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ता है।

परिवहन विभाग नहीं करता कार्रवाई

परिवहन विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ घर बैठे है। इस सम्बन्ध में यहां का न तो जनप्रतिनिधि बोलता है न ही जिला प्रशासन। जबकि इस सम्बन्ध में कई संगठन ट्रैक्टर ट्रालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुके है।

बाधित होता आवागमन

नियम कायदों को धता बताते हुए ट्रैक्टर ट्रालियों का संचालन राज मार्गो से लेकर तंग गलियों में हो रहा है। कई बार इनके कारण आवागमन बाधित होता है। ट्रालियों की चपेट में आने से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इनका संतुलन नहीं बनने से इनके पलटने का खतरा वाहनों की तुलना में ज्यादा रहता है। ट्राली के पीछे बैक लाइट नहीं होने से इनसे सडक दुर्घटनाएं होने का अंदेशा भी बना रहता है। वहीं ट्राली में माल भरे होने से इसका चालक पीछे चल रहे वाहनों को भी नहीं देख पाता।

एआरटीओ से नहीं हो पाई टेलीफोन वार्ता……..

वही जब इसके संबंध में एआरटीओ सतेंद्र यादव से संपर्क किया गया तो उनका फोन नहीं रिसीव हो सका।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *