दीवानी मुकदमे के बावजूद विपक्षी कर रहे अवैध निर्माण, एसपी से हुई शिकायत

Spread the love

जान से मारने की धमकी व मारपीट के आरोप

कर्नलगंज,गोण्डा। तहसील कर्नलगंज क्षेत्र के थाना परसपुर अन्तर्गत सकतपुर सरैया गांव की निवासिनी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। मामले में चौकी प्रभारी शाहपुर अरविंद कुमार पर शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई ना करने का भी आरोप है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक राधा पत्नी राजू नामक महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि बाबादीन पुत्र खेलावन, रामप्रसाद पुत्र बाबादीन, मुकेश पुत्र रामप्रसाद और फूलमता पत्नी बाबादीन जबरन उसके जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। महिला का कहना है कि उक्त भूमि से संबंधित दीवानी मुकदमा न्यायालय में लंबित है, जिसकी आगामी पेशी 01 अप्रैल 2025 को होनी है। लेकिन इसके बावजूद विपक्षीगण ईंट, बालू आदि इकट्ठा करके अवैध निर्माण कराने का प्रयास कर रहे हैं।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब उसने अवैध निर्माण का विरोध किया तो उक्त लोग जान से मारने की धमकी देने लगे और कई बार उसके साथ मारपीट भी कर चुके हैं। इस मामले की शिकायत चौकी प्रभारी शाहपुर अरविंद कुमार से की गई, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उलटा चौकी पर मौजूद चौकी प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों ने कहा, “तुम कुछ नहीं कर पाओगी, चाहे जितना प्रार्थना पत्र देते रहो कहते हुए चौकी से भगा दिया। पीड़िता राधा ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है, ताकि उसे और उसके परिवार को न्याय मिल सके।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *