ग्रामीणों ने कच्ची सड़क की दुर्दशा को लेकर प्रशासन से उठाई पक्की सड़क निर्माण की मांग

Spread the love

कर्नलगंज,गोण्डा। तहसील क्षेत्र के विकास खंड हलधरमऊ अन्तर्गत ग्राम पंचायत सोनवार के ग्रामीणों ने कच्ची सड़क की दुर्दशा को लेकर प्रशासन से पक्की सड़क निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से यह सड़क जर्जर हालत में पड़ी है, लेकिन अब तक किसी भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने इसकी सुध नहीं ली है।

बारिश में कीचड़ और गड्ढों का ग्रामीणों को करना पड़ता है सामना।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि बरसात के दौरान सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित होती है। ग्रामीणों ने कई बार गांव के प्रधान और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बीमारों और बच्चों के लिए यह सड़क मुसीबत बनी हुई है। यदि गांव में किसी व्यक्ति का देहांत हो जाए तो शव को श्मशान तक ले जाना बेहद मुश्किल हो जाता है। वहीं, महिलाओं की डिलीवरी के समय एंबुलेंस तक गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिससे गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाना एक चुनौती साबित हो रहा है। बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है, क्योंकि गड्ढों और खराब सड़क के कारण बच्चे विद्यालय जाने से कतराते हैं। ग्रामवासी मोहम्मद रऊफ उर्फ पन्नू ने इस समस्या को लेकर जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से जिलाधिकारी गोंडा को पत्र भेजकर पक्की सड़क अथवा खड़ंजा निर्माण की गुहार लगाई है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द से जल्द उनकी मांग को पूरा करेगा और सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ग्रामवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे ग्राम पंचायत सोनवार में जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण कराएं, ताकि ग्रामीणों को आवाजाही में हो रही समस्याओं से राहत मिल सके।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *