बैनामा धारक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब

Spread the love

Awadhi Khabar LOGO

नामजद तहरीर के वाद भी तीन वर्ष बाद भी नहीं खोज पाई अहिरौली पुलिस

अम्बेडकरनगर(अवधी खबर)।अहिरौली थाना क्षेत्र मीरानपुर निवासिनी भानमती पत्नी रामसुधार तीन वर्ष पहले से संदिग्ध परिस्थितियों से गायब है जिनके अपरण होने की सूचना पीड़िता के पुत्र रबीन्द्रनाथ ने नामजद लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार थानाध्यक्ष अहिरौली से लगाया था लेकिन मामला पंजीकृत न होता देख पीड़ित बेटे ने सी जे एम न्यायालय अम्बेडकर नगर का दरवाजा खटखटाया जिसमें सक्षम न्यायालय ने 23/05/2022को अभियोग पंजीकृत करने का आदेश पारित किया था जिसके तहत अहिरौली पुलिस ने मुकदमा अ0 स0 161/22धारा365भा द वि बनाम आलोक उर्फ संदीप कुमार आदि कुल तीन लोगों के खिलाफ पंजीकृत कर विवेचना जारी है।

आपको बताते चलें मीरानपुर निवासिनी भानमती पत्नी राम सुधार एवं कृष्णा कुमारी पत्नी रामकुमार द्वारा स्थानीय निवासी राम सुमेर द्वारा दो बीघा 14 बिस्सा 15 धुर 21/0 5/19 99 को बैनामा लिया गया था ठीक उसी के बाद जमीन विक्रय करने वाले राम सुमेर के भतीजे एवं पोते द्वारा0 1/07 1999 को इस जमीन का बैनामा ले लिया जाता है पीड़ित रविंद्रनाथ का कहना है कि अंबेडकर नगर में स्टांप पेपर उपलब्ध होने के बाद भी बैक डेट 20/0 5 /1999 के डेट का स्टाम्प पेपर कहीं और से लाकर विपक्षी हनुमान पुत्र राम जगत ,अजीत कुमार एवं आलोक कुमार पुत्र राम सागर द्वारा वही जमीन पुनः बैनामा करा लिया जाता है जिसके तहत 156 /3 से मुकदमा होने के बाद जमीन बेचने वाले राम सुमेर को सीजेएम कोर्ट ने जेल भी भेज दिया था इतना बड़ा मामला होने के बाद भी अहिरौली पुलिस मनमानी करती नजर आ रही है जहां विवेचना का समय 90 दिन निर्धारित है वहीं पुलिस द्वारा लेट लतीफी करते हुए मामले का विवेचना लंबित रखा गया है थाना प्रभारी अहिरौली का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा ।पीड़ित रविंद्र कुमार का कहना है कि विपक्षी सर्कस किस्म के व्यक्ति हैं दारू पीने के बाद जगह-जगह यह चिल्लाते रहते हैं कि जब तक हम नहीं चाहेंगे तब तक उनकी मां की लाश कोई पता नहीं लगा सकता है पीड़ित को भी बराबर जान से मारने की धमकी विपक्षियों द्वारा मिल रही है पीड़ित रविंद्रनाथ ने एसपी अंबेडकर नगर से अपनी मां का पता लगवाने एवं जान माल के सुरक्षा की मांग की है ।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *