प्रधान बालमुकुंद वर्मा एक्सपोजर विजिट में उत्कृष्ट अवार्ड से सम्मानित

Spread the love

ग्राम प्रधान की इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर

प्रमोद कुमार वर्मा
अंबेडकरनगर(अवधी खबर)।
महाराष्ट्र सरकार द्वारा उत्कृष्ट अवार्ड से ग्राम प्रधान को सम्मानित किया गया।
जिले के लिए यह दिन गर्भ और उत्साह से भरा हुआ है अकबरपुर विकासखंड अंतर्गत कनक पट्टी के ग्राम प्रधान बालमुकुंद वर्मा को महाराष्ट्र सरकार द्वारा उत्कृष्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर पूरे जिले समेत गांव में हर्षोल्लास का माहौल है।


उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अंबेडकर नगर जनपद के कनक पट्टी के ग्राम प्रधान बालमुकुंद वर्मा को गांव में उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए महाराष्ट्र में आयोजित एक्सपोजर विजिट में प्रतिभा करने के लिए चयनित किया था। यह कार्यक्रम 22 मार्च से 26 मार्च 2025 तक पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित हुआ। इस दौर में उत्तर प्रदेश से विभिन्न जनपदों के ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों ने महाराष्ट्र के विभिन्न ग्राम पंचायत का दौरा किया और वहां किए गए विकास कार्य का अध्ययन किया। इस दौरान ग्राम प्रधान बालमुकुंद वर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें उत्कृष्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया।


ग्राम प्रधान बालमुकुंद वर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र के पहाड़ी इलाकों में जल संकट बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है वहां के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की भारी किल्लत है, क्योंकि पानी के प्राकृतिक स्रोत सीमित है वहां की ग्राम पंचायत ने बावड़ी टैंक निर्माण की अनूठी व्यवस्था अपनाई है। जिससे बरसात के पानी को 300 से 400 फीट गहरे बावड़ी टैंकों में एकत्र किया जाता है। इस पानी का उपयोग ग्रामीणों की जरूरत को पूरा करने के लिए किया जाता है यह जल संरक्षण की एक प्रेरणादायक तकनीकी है।

जिससे उत्तर प्रदेश के पंचायते भी सीख सकती हैं ग्राम प्रधान ने कहा कि अगर समय रहते जल संरक्षण की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के गांव को भी महाराष्ट्र जैसे जल समस्या का सामना करना पड़ सकता है, उन्होंने इस विजिट से मिली सीख को अपने गांव में लागू करने का संकल्प लिया है, ताकि भविष्य में जल संकट से बचाव हो सके ग्राम प्रधान की इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।

ग्रामीणों ने इस सफलता को पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बताया है गांव में उनके स्वागत के लिए विशेष आयोजन की योजना बनाई जा रही है। गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने प्रधान के इस सम्मान पर खुशी जाहिर की और उम्मीद जताई है कि इस दौर से मिली सीख को गांव में लागू करके जल संरक्षण और विकास कार्यों को और बेहतर बनाया जाएगा। इस सम्मान से अंबेडकर नगर जिले की अन्य ग्राम पंचायत को भी प्रेरणा मिलेगी और वह भी गांव के विकास और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कार्य करेंगी।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *