बिना भेदभाव किए सरकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा-प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव

Spread the love

अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार के 10 वर्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की 8 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों का उत्सव अभियान के अंतर्गत जनपद में आए जिले के प्रभारी मंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव की उपस्थिति में जिला मुख्यालय के न्यू सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में पूर्व जिलाध्यक्ष,भाजपा जिला पदाधिकारी,मण्डल अध्यक्ष,पूर्व मण्डल अध्यक्ष,वरिष्ठ भाजपा नेताओं की बैठक सम्पन्न हुई।


जिला प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 10 वर्षों और योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के 8 वर्षों की कार्यकाल में जनहित के जितने कार्य किए गए हैं वह ऐतिहासिक हैं।बिना भेदभाव किए सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक वर्ग और जातियों के जरूरत मंद लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस उत्सव को निचले स्तर तक मनाए और जन जन तक योजनाओं को पहुंचाएं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को कटेहरी विधान सभा उप चुनाव के जीत की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की परिश्रम और ऊर्जा के साथ कार्य करने से ही ऐतिहासिक जीत हासिल हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने प्रभारी मंत्री सहित उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता तन मन से संगठन की कार्यों को पूरा करते हैं।

उन्होंने कार्यकताओं से भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा उत्सव अभियान के अंतर्गत भेजे गए अभियानों और कार्यक्रमों को पूरे मनोयोग से सम्पन्न कराने का आग्रह किया। बैठक में मुख्य रूप से एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,डॉ रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह, दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,दीपक तिवारी,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,सुनील पासवान,शिव पूजन राजभर,गौरव श्रीवास्तव,अरविंद सिंह डिंपू,शशि द्विवेदी,विनय पाण्डेय,तेजस्वी जायसवाल,कुलदीप सिंह,अमरजीत वर्मा,प्रेम लता भारती,सर्वेश कुमार सिंह,अमरजीत मौर्य,संदीप गुप्ता,सूर्यकांत वर्मा,दिलीप तिवारी आदि शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *