शिक्षक नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने शिक्षकों से मिलकर समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का दिया आश्वासन

Spread the love

अंबेडकर नगर। जनपद के मूल्यांकन केंद्र बी.एन. इंटर कॉलेज अकबरपुर एवं डा गणेश कृष्ण जेटली इंटर कॉलेज अकबरपुर पर नेता शिक्षक दल एवं फैजाबाद गोरखपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एम एल सी ध्रुव कुमार त्रिपाठी पहुंच कर शिक्षकों से मिलकर कुशलक्षेम जाना एवं समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण को लेकर आश्वासन दिया । ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने शिक्षको से कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली ,चयन बोर्ड की धारा 12,18 व 21 की पुनर्बहाली ,वित्त विहीन शिक्षकों के लिए समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग,नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा सहित शिक्षक हित के प्रति सभी मांगो को मै निरन्तर सदन में उठाकर सरकार को ध्यान आकृष्ट कराता हूं। सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया है । शीघ्र की यदि मांगो को पूरा नहीं किया गया,तो जल्द ही और बड़ा आंदोलन होगा।शिक्षक हितो के प्रति सदैव सड़क से सदन तक लड़ता रहूंगा। इस अवसर पर शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी के प्रतिनिधि एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा विजय कुमार वर्मा ने कहा कि जनपद के शिक्षक अपनी मांगो के समर्थन में लगातार आठवे दिन काली पट्टी बांध कर मूल्यांकन कार्य कर रहे है।

उन्होंने कहा कि शिक्षको को एकजुट रहने की आवश्यकता है। संगठन शिक्षको की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है । इस भ्रमण के अवसर पर जिलामंत्री श्रीप्रकाश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष श्याम मोहन पटेल,संरक्षक आनंद कुमार दूबे आय-व्यय निरीक्षक सभाजीत वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, उपाध्यक्ष सुशील कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष लवकुश, डा विपिन तिवारी,अशोक वर्मा, इंन्द्रेश पटेल सहित जिला संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।मूल्यांकन केंद्र बीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा शंकर कुमार चौधरी ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह एवं डा गणेश कृष्ण जेटली इंटर कॉलेज अकबरपुर के प्रधानाचार्य डा विनय कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर माननीय नेता शिक्षक दल ध्रुव कुमार त्रिपाठी का स्वागत किया ।


Spread the love

Related Posts

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *