अन्ध विश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Spread the love


अंबेडकरनगर।जिला विज्ञान क्लब अम्बेडकर नगर के तत्वावधान में जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित अन्ध विश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक कार्यक्रम का शुभारम्भ डा रमेश चन्द्र पाठक प्राचार्य टी एन पी जी कालेज असिस्टेंट प्रोफेसर डा देवेन्द प्रताप मिश्र डा पीयूष मित्तल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विषय विशेषज्ञ वृहस्पति कुमार पाण्डेय ने नारियल के पानी से आग लगाना आदि चमत्कार के के पीछे छुपे विज्ञान का प्रदर्शन किया। डीएवी एकेडमी टाण्डा आदर्श जनता बालिका इण्टर कॉलेज मिश्री लाल आर्य कन्या के बच्चों ने लघु नाटक का मंचन किया।

कार्यक्रम के दौरान रंगोली, पोस्टर निबन्ध भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डा देवेन्द प्रताप मिश्र डा पीयूष मित्तल ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते बताया कि भूत कमजोर मानसिक स्थिति की एक दशा है।

जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह,प्रधानाचार्या डा तारा वर्मा, सुमित्रा देवी,अन्शू बग्गा, प्रवीण कुमार गुप्ता,विज्ञान क्लब के समन्वयक निरंजन लाल ने सभी प्रतिभागी विजेताओं को मेडल, मोमेण्टो प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया।प्रधानाचार्या रूचि अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सत्य प्रकाश आर्य, सलमान अनीस, नूतन सिंह, रवि प्रकाश चौधरी, वर्षा गुप्ता, पवन चौरासिया आदि शिक्षकों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *