हाइटेंशन बिजली का तार टूट कर गेहूं के खेत में गिरा, फसल जलकर खाक

Spread the love

पूर्व विधायक अनीता कमल ने किसानों का बंधाया ढाढस

धीरेंद्र नाथ वर्मा
अंबेडकरनगर (अवधी खबर)।
राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धारूपुर में तेज़ हवाओं के बीच हाइटेंशन बिजली का तार टूट कर गेहूं के खेत में गिर गया। जिससे गेहूं के खेत में आग लग गई। जिससे किसान का लगभग एक बीघा गेंहू जलकर खाक हो गया। मालूम हो हवा तेज़ होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लियाआग जब तक बुझाई जाती तब तक शिवानंद मौर्य की लगभग एक बीघा गेंहू जलकर राख हो चुका थी। किसान कमलेश सिंह का पांच विस्वा गेहूं खड़ी फसल जल गई। राजेंद्र सिंह व लालता सिंह की फसल को आंशिक नुकसान हुआ है।राजस्व विभाग के लेखपाल विवेक कुमार ने मौके पहुंच कर हुए नुकसान का निरीक्षण किया।

इसी तरह शंकरपुर बर्जी में राजेन्द्र मिश्रा के गन्ने की फसल में बिजली से आग लग गई। गनीमत रही कि आग पर काबू पा लिया गया देवरिया बुजुर्ग में भी बिजली से गेहूं के खेत में आग लग गई लोग मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। पूर्व विधायक अनीता कमल ने मौके पर पहुंच कर शिवानंद एवं अन्य किसानों को ढाढस बंधाया तथा शासन से सहायता राशि दिलाने भरोसा दिलाया।


Spread the love

Related Posts

आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के…


Spread the love

धान-तिल की प्रदर्शन फसलों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

Spread the love

Spread the loveकिसानों को फसल प्रबंधन और उन्नत उत्पादन तकनीकों की दी जानकारी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र अम्बेडकरनगर की वैज्ञानिक टीम ने विकासखंड कटेहरी के विभिन्न गांवों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *