एनटीपीसी टाण्डा द्वारा मिड डे मील शेड का हुआ लोकार्पण

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।एनटीपीसी टाण्डा द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय, फतेहपुर में दिनांक 4 अप्रैल 2025 को परियोजना के नैगमिक सामाजिक दायित्व द्वारा मिड डे मील शेड का निर्माण कर लोकार्पण कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी टाण्डा, जयदेव परिदा एवं विशिष्ट अतिथि हर गोविन्द सिंह उपस्थित रहे।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री परिदा ने कहा कि बच्चों के भोजन करने का स्थान स्वच्छ एवं व्यवस्थित रहेगा तो मनःस्थिति पर अच्छा असर पड़ेगा। यह मिड डे मील शेड धूल, बरसात के समय में भी भोजन के समुचित वितरण और व्यवस्थापन में सहायक सिद्ध होगा। हर गोविन्द सिंह ने इस पुनीत कार्य के लिए एनटीपीसी का आभार प्रकट करते हुए मिड डे मील शेड के महत्व पर अपनी बात रखी। ध्यान देने योग्य है कि एनटीपीसी बुनियादी शिक्षा को सहज एवं सरल बनाने के लिए अपना पूरा प्रयास करता है। प्राथमिकशालाओं में स्कूल बैग्स और स्टेशनरी का वितरण हो अथवा स्मार्ट क्लास का संस्थापन, एनटीपीसी परियोजना सदैव एक कदम आगे बढ़कर सहयोग करती है।

इसके अलावा बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन के हेतु बालिका सशक्तीकरण मिशन‘ एनटीपीसी की महत्वकांक्षी योजना है। इस मिड डे मील शेड का निर्माण शिक्षा के प्रति उसी प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है। इस अवसर पर कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं एनटीपीसी से अनेक वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *