अंबेडकरनगर। पंचायत भवन मैं वितरण के लिए रखा गेहूं को अज्ञात चोरों ने पर कर दिया है मामला बसखारी थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव का है। उचित दर विक्रेता लखेंद्र कुमार स्वर्गीय कुंजा राजभर का आरोप है कि उनके पास सरकारी गोदाम न होने के कारण पंचायत भवन से वितरण प्रणाली का कार्य चल रहा था। बीते 9 जनवरी को गोदाम में 78 बोरी गेहूं तथा 88 बोरा चावल आया था। जिसे 2 फरवरी की रात कुछ अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर जिसमें से 26 बोरी गेहूं उठा ले गए वहीं कोटेदार की तहरीर पर बसखारी थाना अध्यक्ष संत कुमार सिंह ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी
Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…





