SDM का आदेश नहीं रखता मायने दबंग बड़े भाई ने अपने छोटे भाई के भूमि पर किया अवैध कब्जा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। जिले के भित्ति तहसील क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे जहां बड़े भाई ने छोटे भाई की जमीन पर अपने दबंगई केवल पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। संपत्ति की लालच मनुष्य को हैवान बना देती है। संपत्ति की लालच भाई-भाई को बैरी बना देती है। इसी तरह का एक मामला महरुआ थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। बड़े भाई ने छोटे भाई की ही तनहा भूमि को अवैध रूप से कब्जा कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना महरुआ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तरसावा में उपजिलाधिकारी भीटी के स्पष्ट आदेश के बावजूद भी दबंगों ने पीड़ित नंदलाल पुत्र स्वर्गीय रामपाल की तन्हा खतौनी भूमि गाटा संख्या- 47 रकबा- 0.193 हे. को बीती रात में चुपके से अपने दबंगई के बल पर मेंड़ बांधकर अवैध कब्जा कर लिया। पीड़ित नंदलाल ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे सगे भाई रामकरन पुत्र स्व0 रामपाल एवं मेरे भतीजे प्रशांत, विवेक पुत्रगण रामकरन जो दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। मेरे तन्हा खतौनी भूमि उपरोक्त पर कई दिनों से कब्जा कर लेने की मुझे धमकी दे रहे थे।

हमने उप जिलाधिकारी भीटी से मिलकर लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपनी व्यथा बताई तो उप जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष महरूआ और राजस्व निरीक्षक-महरुआ को आदेश दिया कि जांचकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें एवं विपक्षी द्वारा अनावश्यक रूप से भूमि पर अवैध हस्तक्षेप न हो और पुलिस को फोन कर मामले से अवगत कराया महरुआ थाना अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि मामला संज्ञान में है पीड़ित को जल्द ही न्याय दिलाया जाएगा। वही पीड़ित द्वारा बताया गया कि महरुआ पुलिस तथा राजस्व टीम द्वारा अभी तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई है इसलिए विपक्षी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *