वन विभाग की कुंभकरणी नीद टूटने का नहीं ले रही नाम

Spread the love

अवैध रूप से लकड़ियों का कटान कर अड्डी पर डंप कर अन्य प्रांत में जा रहा बेचा

प्रमोद वर्मा
अंबेडकरनगर(अवधी खबर)।
वन विभाग की कुंभकरणी नीद टूटने का नाम नहीं ले रही है, लकड़ी माफिया दूसरी तरफ अवैध रूप से पेड़ो का कटान कर डंप कर दूसरे प्रांतों में बेचा जा रहा है। जिले में लगातार लकड़ी के अवैध कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

oplus_132114

शिकायत के बाद ही अवैध कटान पर कार्रवाई हो पाना संभव हो पाता है। वन विभाग के जिम्मेदारों की मिली भगत से लगातार लकड़ी माफियाओं द्वारा अवैध कटान को अंजाम दिया जा रहा है। मामला सामने आने पर संबंधित क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। जिम्मेदार बचने के लिए केस काट कर अपना बचाव कर लेते हैं। अवैध रूप से पेड़ो को काटकर लकड़ियों को डंप कर दूसरे प्रांतो में मोटे दामों में बेचा जा रहा है। जिले के कई स्थानों पर इस तरीके से अवैध लकड़ी को काटकर डंप कर अन्य प्रांतों में ट्रकों से भेजा जा रहा है।विभाग जानकर भी अनजान बना बैठा है। जनपद को मरुस्थल बनाने का कार्य किया जा रहा है।


जलालपुर ब्लाक अंतर्गत अशरफपुर भुआ रोहिनी पेट्रोल पंप के पास भारी मात्रा में लकड़ी माफिया के द्वारा अवैध रूप से पेड़ों की कटान कर प्रतिबंधित लकड़ियों डंप कर दूसरे प्रांतों में मोटे दामों में बेचा जा रहा है। इतनी भारी मात्रा में सड़क किनारे पड़ी लकड़ियां जिम्मेदारों पर सवाल खड़ी करती है।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *