एक राष्ट्र एक चुनाव एक क्रांतिकारी कदम-कपिल देव वर्मा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार के एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा के समर्थन में भाजपा देश में जागरूकता अभियान चला रही है। जिसके अंतर्गत जनपद के सभी विधान सभाओं में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और अभियान के जिला संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
शुक्रवार को कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की कटेहरी ब्लॉक के डवाकरा हाल में जागरुकता अभियान की बैठक मुख्य अतिथि अयोध्या नगर निगम महापौर गिरीश पति त्रिपाठी की उपस्थिति एवं विधायक धर्म राज निषाद की अध्यक्षता और विधान सभा संयोजक जिला मंत्री संजय सिंह की संचालन में सम्पन्न हुई।


बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव का मुख्य उद्देश्य लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव को एक साथ आयोजित करना है। दोनों चुनाव एक साथ होने से समय,संसाधन और प्रशासनिक खर्चों की बचत होगी। देश के विकास की निरंतरता बनी रहेगी। कहा कि एक साथ चुनाव राजनीतिक अस्थिरता को कम करने में मदद करेगा।जिससे नीति निर्माण में स्थिरता और दीर्घकालिक दृष्टिकोण सुनिश्चित होगा। चुनाव में मतदाताओं में अधिक जागरूकता और उत्साह पैदा होगा,जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ेगा और लोकतंत्र को सशक्त किया जा सकेगा।


अभियान जिला संयोजक कपिल देव वर्मा ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव एक क्रांतिकारी कदम है,जो भारत के लोक तंत्र को और अधिक मजबूत,पारदर्शी और कुशल बना सकता है।कटेहरी विधायक धर्म राज निषाद ने कहा कि भाजपा ने एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा को लाकर जनता के हित की बात किया है। जहां एक तरफ बेवजह की खर्चों से बचा जा सकता है वहीं दूसरी तरफ जनता के बार बार के चुनाव से विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे।


बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रमा शंकर सिंह अभियान जिला सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,भाजपा नेता नंद कुमार तिवारी राना, प्रधान विक्रम यादव, मण्डल अध्यक्ष रानेश पाण्डेय,अमरजीत वर्मा,राम आशीष,सर्वेश प्रताप सिंह,लाल बहादुर पाल,राजेश पाण्डेय,आनंद श्रीवास्तव,कुलदीप सिंह, अमरजीत मौर्य,राजेश्वर गौतम,अभिषेक सिंह यादव आदि शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *