शादी में शामिल होने गए युवक की मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

मोटरसाइकिल समेत पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। शादी समारोह में शामिल होने गए युवक की बाइक चोरी होने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है।


मिली जानकारी के अनुसार भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया बिरसिंहपुर निवासी सर्वेश वर्मा पुत्र अमरजीत वर्मा शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने गांव में अपनी मोटरसाइकिल अपाची से गए हुए थे। शादी में शामिल होने के बाद वापस आने पर देखा तो उनकी मोटरसाइकिल गायब थी। भीटी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

सोमवार की सुबह करीब 5:30 बजे चनहा भीटी रोड पर मठिया मोड़ के पास चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़गपुर निवासी अनिल उर्फ बिट्टू पुत्र रामचंद्र वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। वही भीटी कोतवाल अमित कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *