अंतर्जनपदीय कूट रचित दस्तावेज तैयार कर ट्रैक्टर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

विभिन्न कंपनियों के 19 ट्रैक्टर बरामद, पांच अभियुक्त को भेजा जेल

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। अंतर्जनपदीय कूट रचित दस्तावेज तैयार कर विभिन्न कंपनियों के 19 ट्रैक्टरों को विक्रय कर देने वाले गिरोह से सभी ट्रैक्टरों को पुलिस ने बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया है।
मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता राजू और फिर नारायण दुबे पुत्र कई दिन दुबे निवासी रासलपारा थाना भीटी समेत 10 व्यक्तियों ने सामूहिक शिकायती पत्र भीटी थाना अध्यक्ष को देते हुए आरोप लगाया था कि उनके ट्रैक्टर को छः माह के एग्रीमेंट पर लेकर उन ट्रैक्टरों का कूट रचित दस्तावेज तैयार कर भोले भाले लोगों को बेच देने का संगठित अपराध करीब दो वर्षों से संचालित किया जा रहा है।


भीटी पुलिस ने शिकायती पत्र मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर लिया था घटना के सफल अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार पुलिस की चार टीम गठित की गई थी। पुलिस ने घटना का सफल अनावरण करते हुए अंतर्जनपदीय अभिव्यक्त अयोध्या जनपद के थाना तारुन अंतर्गत नाहरपुर निवासी सोनू यादव पुत्र हृदय राम यादव, अयोध्या जनपद अंतर्गत थाना महाराजगंज के मड़ना निवासी अनिल कुमार पुत्र दयाशंकर सिंह, अंबेडकर नगर जनपद अंतर्गत अहिरौली थाना क्षेत्र के मिझौडा निवासी राजबहादुर यादव पुत्र शालिग्राम यादव अयोध्या जनपद के ग्राम माझा सोनावा निवासी रामचंद्र पुत्र जवाहर अंबेडकर नगर के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रविकांत उर्फ रिंकू यादव पुत्र रविकांत यादव को पुलिस ने भीटी थाना क्षेत्र के अतरौला नाऊपुर प्राइमरी स्कूल के पास से दोपहर करीब 11:40 बजे गिरफ्तार करने का दावा किया है।

अभियुक्त गणों की निशानदेही पर उनके कब्जे से 19 विभिन्न कंपनियों के ट्रैक्टर पुलिस ने बरामद किया है। सोनू यादव का पुराना अपराधिक इतिहास भी है अयोध्या में उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं अनिल यादव, राजबहादुर यादव के खिलाफ भी पूर्व में मुकदमे दर्ज है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *