“भारत मां के सपूत हैं हम,दुश्मन को सबक सिखाएंगे”

Spread the love

ठान लिया है प्रण जो हमने,उसे अवश्य निभाएंगे,
भारत मां के सपूत हैं हम,दुश्मन को सबक सिखायेंगे।।
जो मानवता का दुश्मन कहलाता है,
जो दहशतगर्दी फैलता है,
जो माताओं-बहनों का सिंदूर मिटाता है,
उस बेहुदे के घर में घुसकर हम,सिंदूर की कीमत बतायेंगे,
भारत मां के सपूत हैं हम,दुश्मन को सबक सिखायेंगे।।
हमारा पड़ोसी जिसे कहते हैं पाक,
है वो बहुत नापाक।
जाने क्यों कुरेदता है,हमारे जज्बात,
वो मत भूले अपनी औकात।
हम तो हैं उसके बाप,
जब चाहेंगे उसे देंगे नाप।
हिंद के जवान जब अपने पर आ जायेंगे,
तो इस्लामाबाद और कराची आबाद नहीं रह पायेंगे।
भारत मां के सपूत हैं हम,दुश्मन को सबक सिखायेंगे।।
चीनियों में चीनी कम है,
पाकिस्तानियों में अहम।
हिन्दुस्तानियों में रहम है,
“छेड़ोगे तो छोड़ेगे नहीं”
भारतीयों में इस बात का भरपूर दम है।।
आतंकी ठिकानों पर,बारूद हम बरसायेंगे,
भारत मां के सपूत हैं हम,दुश्मन को सबक सिखायेंगे।।
सुन लो पाकिस्तान !,
तुम्हारी गीदड़ धमकियों से हिंद नहीं होगा हैरान।
बंद कर लो तुम आतंक की दुकान,
वर्ना मिटा देंगे नक्शे से,
तुम्हारा नामो-निशान।।
मानवता पर हमला हम बर्दाश्त नहीं कर पायेंगे,
भारत मां के सपूत हैं हम,दुश्मन को सबक सिखायेंगे।।
ये देश है मेहनती किसानों का,
ये देश है दमदार दीवानों का,
ये देश है हिंदू और मुसलमानों का,
ये देश है वीर जवानों का,
इस देश के दुश्मनों को मिट्टी में मिलायेंगे,
भारत मां के सपूत हैं हम,दुश्मन को सबक सिखायेंगे।।
जन-जन में जहाँ इन्कलाब है,
वो भारत जिन्दाबाद है,
समानता यहाँ आबाद है,
धर्म यहाँ आजाद है,
वहाँ धर्म निरपेक्षता का ध्वज हम लहराएंगे,
भारत मां के सपूत हैं हम,
तिरंगा गर्व से फहरायेंगे।।
दीवानों ने जहाँ प्राण लुटाया,
राणा से जहाँ शत्रु थर्राया,
बुद्ध ने जहाँ ज्ञान सिखाया,
गांधी ने जहाँ सत्य बताया,
भीम ने जहाँ संविधान बनाया,
उस धरा को हम सशक्त बनाएंगे,
भारत मां के सपूत हैं हम,तिरंगा गर्व से फहरायेंगे।।
जहाँ हरिश्चंद्र और तारा है,
जहां अब्दुल कलाम एक सितारा है,
जहां बहती गंगा-जमुनी धारा है,
जहां पोरस ने सिकन्दर को ललकारा है,
जहाँ हर आक्रांता हारा है,
“जहां जय-जवान, जय-किसान” इक नारा है,
जहाँ हिमालय सबको प्यारा है,
उस धरा को हम बचाएंगे,
भारत मां के सपूत हैं हम,दुश्मन को सबक सिखायेंगे।।
हिंद ने जिसे तराशा है,
जिसमें नहीं निराशा है,
स्वाभिमान जिसकी अभिलाषा है,
वो फौज हमारी आशा है।
दुश्मन जो लहू का प्यासा है,
दिखाना उसे तमाशा है।
हमें प्यार जताना आता है,
हमें आंख दिखाना भी आता है।
हमें नाम मिटाना आता है,
हमें मिट्टी में मिलाना आता है।
हम नाम अमर कर जाएंगे,
भारत मां के सपूत हैं हम,दुश्मन को सबक सिखायेंगे।
भारत मां के सपूत हैं हम,तिरंगा गर्व से फहरायेंगे।।

डॉ० अजय वर्मा ‘अजेय’


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *