भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

Spread the love

अंबेडकरनगर।सोमवार को आपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की अदम्य साहस और शौर्य के सम्मान में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं तिरंगा यात्रा जिला संयोजक डॉ राना रणधीर सिंह के संयोजन और भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन से भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सेना के सम्मान में जय हिंद और भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद की नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाला।
यात्रा के दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह ने कहा कि भारत के वीर सैनिकों ने जिस अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए आतंकी देश पाकिस्तान और आतंकियों की कमर तोड़ने का कार्य किया है उसके लिए देश की वीरांगना सैनिक बहन सोफिया कुरैशी और बहन व्योमिका सिंह के साथ ही देश के वीर सैनिकों ने देश को गौरवान्वित किया है।आतंकी मुख्यालयों पर हमला कर धराशाई कर आतंकियों की मनोबल को तोड़ दिया है।कहा कि देश के महिलाओं की सिंदूर को मिटाने वाले आतंकियों को भारत माता के सच्चे सपूत वीर सैनिकों द्वारा ढूंढ कर मौत के घाट उतारने का काम किया जा रहा है। कहा कि भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान पर अल्प समय की प्रहार से उसे घुटनों के बल पर ला दिया।
भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व चेयर मैन सरिता गुप्ता,भाजपा नेता विद्यावती राजभर,महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजू पाण्डेय,प्रेम लता भारती एडवोकेट,सुनीता चौहान,कमलेश यादव,शारदा पाण्डेय सहित दर्जनों महिलाएं शामिल रहीं।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *