सरकारी भूमि से पीपल की डालियां काटने पर उपजिलाधिकारी समेत मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

भीटी अंबेडकर नगर। भीटी थाना क्षेत्र के परियायें गांव में सरकारी जमीन पर लगे 100 वर्ष पुराने हरे भरे पीपल के पेड़ की डालों को काटकर ट्रैक्टर पर लाद कर एक दबंग व्यक्ति द्वारा गायब कर दिया गया है गांव के ही राणा प्रताप सिंह के द्वारा इसकी शिकायत उप जिलाधिकारी भीटी को लिखित और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार पोर्टल पर ऑनलाइन प्रार्थना पत्र भेजकर की गई है।


बताया जाता है पेड़ की कटाई शुरू होने पर की गई शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी तो पेड़ काटने वाले विनोद कुमार गुप्ता ने वन विभाग द्वारा 2 वर्ष पूर्व पेड़ काटने की परमिशन लिए जाने की बात बताते हुए कोई आदेश प्रस्तुत किया तो पुलिस वापस चली गई अब सोचने वाली बात यह है कि सरकारी जमीन में लगे हरी भरी पीपल के वृक्ष को काटने का आदेश वन विभाग के द्वारा कैसे दिया गया। अब देखना है की दिए गए प्रार्थना पत्र पर क्या कार्यवाही होती है क्या पेड़ सुरक्षित रह पाएगा या नहीं।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *