रिश्वत लेना भ्रष्ट लेखपाल को पड़ा भारी, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। जिले में एंटी करप्शन टीम ने एक और भ्रष्ट लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। जलालपुर तहसील में तैनात लेखपाल अरुण कुमार यादव को महिला से दस रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोच कर बसखारी थाने ले गई। एंटी करप्शन टीम लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ जिले में कार्रवाई कर रही है इसके पूर्व में भी लेखपालों को रिश्वत लेते हुए पड़कर जेल भेजा था।

    मिली जानकारी के अनुसार जलालपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत बसिया गांव की महिला इंदु देवी ने शिकायत किया था कि उसके पुश्तैनी मकान की रिपोर्ट लगाने के लिए लेखपाल अरुण यादव के द्वारा रिश्वत मांगा जा रहा है। महिला की शिकायत पर अयोध्या मंडल के एंटी करप्शन टीम प्रभारी वीरेंद्र यादव की नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर को जलालपुर में जाल बिछाया गया। लेखपाल को जलालपुर तहसील के साहू किराना स्टोर के सामने से महिला से दस हजार रूपए रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने दबोच लिया। लेखपाल के खिलाफ बसखारी थाने में मामला दर्ज कराया है। मूल रूप से गिरफ्तार लेखपाल हसवर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव का निवासी है। जलालपुर एसडीएम पवन कुमार जायसवाल ने कार्रवाई की पुष्टि की है एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से राजस्व महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *