रोजगार सेवक मनरेगा का काम छोड़कर कर रहे ब्लॉक में सचिवों की मुंशीगीरी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।मनरेगा के तहत काम करने वाले रोजगार सेवक अपने मूल काम को छोड़कर ब्लॉक कार्यालय में सचिवों की मुंशीगीरी कर रहे हैं। इससे मनरेगा के कामों पर असर पड़ रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावित हो रहा है। आपको बता दे मनरेगा के कार्यों को जमीनी स्तर पर संचालित करने के लिए सीधे तौर पर जवाबदेह ग्राम रोजगार सेवकों की होती है परंतु जनपद मुख्यालय पर अधिकांश रोजगार सेवक सेक्रेटरी की मुंशीगीरी कर रहे हैं।

आखिर इन रोजगार सेवको के द्वारा अपने ग्राम पंचायत में क्या कार्य करवाया जाता है यह आप आसानी से जान सकते हैं जब सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 7:00 तक यह सेक्रेटरी के पास उपलब्ध रहते हैं तो किस प्रकार यह अपने ग्राम सभा के बेरोजगारों को रोजगार दे पाएंगे।

नाम न छापने की शर्त पर कुछ रोजगार सेवकों के द्वारा बताया गया कि जब छह माह वेतन नहीं मिलेगा तो हमारा और हमारे परिवार का खर्च कैसे चलेगा इसलिए हमारी मजबूरी है कि हम सेक्रेटरी कि यहां मुंशीगीरी करते हैं। जहाँ यूपी सरकार विकास कराने का और ग्रामीणों को मनरेगा के माध्यम से रोजगार देने का दावा करती है वहीं ग्राम रोजगार सेवक मनरेगा में धांधले वाजी करता चला आ रहा है, जानकारी के अनुसार केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार गावों में विकास और ग्रामीणों को मनरेगा के माध्यम से रोजगार देने का पूरा दवा तो करती हैं।

किन्तु इसी प्रकार के भ्रष्ट अधिकारियों वा कर्मचारियों की वजह से ही ग्रामीण जनता का ना तो विकास हो पाता है और ना ही मनरेगा के द्वारा रोजगार मिल पात है सरकार के द्वारा दिये गए राशि को धरातल में न खर्च करके बन्दर बाट कर लेते है जिसके कारण ना तो गावों में विकास हो पाता है और ना ही मनरेगा में कार्यरत ग्रामीणों को पेंमेंट मिल पाता है।क्या प्रशासन इस रवैया पर रोक लगा पाएगा या नहीं यह एक यक्ष प्रश्न है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *