आशा बहुओं की भर्ती पर धांधली के आरोप!सभासदों को पैनल से किया बाहर

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर। नगर पालिका अकबरपुर क्षेत्र में आशा बहु की भर्ती प्रक्रिया को लेकर बवाल मच गया है। भर्ती शुरू होने से पहले ही भ्रष्टाचार की बू आने लगी है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अभ्यर्थियों ने भर्ती में धांधली और पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए हैं। भर्ती प्रक्रिया विकास भवन में चल रही थी।

सभासदों को दरकिनार करने पर मचा बवाल

जानकारी के मुताबिक, इस बार की भर्ती प्रक्रिया में नगर पालिका के सभी सभासदों को पैनल से बाहर कर दिया गया, जिससे नाराज सभासदों ने प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि चयन में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है, और यह जनप्रतिनिधियों का अपमान है। इस मौके पर इंजीनियर आदित्य प्रताप राजभर प्रिंस पाठक सत्य राजभर अनिल राजभर राजकुमार वर्मा अशोक गुप्ता अतुल वर्मा अरविंद कुमार कविता वर्मा रमेश मौर्य कंचन वर्मा सभी सभासद मौजूद रहे।

अभ्यर्थियों की मांग – निष्पक्ष जांच हो

भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले कई अभ्यर्थियों ने भी खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका आरोप है कि योग्य अभ्यर्थियों की अनदेखी कर, चहेतों को पहले से तय कर लिया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सही और योग्य अभ्यर्थियों को ही मौका मिल सके।

जल्द हो सकता है बड़ा विरोध प्रदर्शन

सभासदों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रशासन द्वारा इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि यह केवल एक भर्ती नहीं, जनता के विश्वास का सवाल है।

किसके इशारे पर चल रहा खेल?

स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा गर्म है कि आखिर किसके इशारे पर ये पूरा खेल रचा जा रहा है? और क्या प्रशासन इस पर चुप्पी साधे बैठे रहेगा? अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं – क्या पारदर्शिता की उम्मीद को फिर एक बार झटका लगेगा?


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *