नीतीश कुमार तिवारी बने नए सीओ सिटी, क्राइम और ट्रैफिक समेत कई मिली महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियां

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।जिले में पुलिस विभाग में हुए महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल के तहत नीतीश कुमार तिवारी को सीओ सिटी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पूर्व सीओ सिटी देवेंद्र कुमार के गैर जनपद स्थानांतरण के बाद की गई है। नवागंतुक पुलिस उपाधीक्षक ने जनपद में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

सीओ सिटी के रूप में नीतीश कुमार तिवारी को कोतवाली अकबरपुर, सम्मनपुर, बसखारी एवं बेवाना थाना क्षेत्रों की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। यही नहीं, उन्हें क्राइम ब्रांच, यातायात प्रबंधन का दायित्व सौंपा गया है। नीतीश कुमार तिवारी को उनकी कड़ी अनुशासनप्रियता और तेज निर्णय क्षमता के लिए जाना जाता है। इससे पहले वे विभिन्न जनपदों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व सामुदायिक पुलिसिंग में प्रभावशाली भूमिका निभा चुके हैं।

एसपी केशव कुमार ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में शहर के संवेदनशील थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, यातायात सुगमता और जनता के साथ संवाद और बेहतर होगा। जनता को अब उम्मीद है कि सीओ सिटी के रूप में नीतीश तिवारी की तैनाती से अपराध पर शिकंजा कसेगा और पुलिस की कार्यशैली में पारदर्शिता आएगी।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *