एनटीपीसी टांडा में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

Spread the love

अम्बेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा में 76वां गणतंत्र दिवस आवासीय परिसर स्थित उमंग स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख श्री जयदेव परिदा ने ध्वजारोहण किया, राष्ट्रगान एवं एनटीपीसी गीत के बाद उन्होनें भव्य परेड का निरीक्षण किया। आयोजित परेड में डालीम्स स्कूल, विवेकानन्द शिशुकुंज, विद्युत परिषद राजकीय इण्टर कॉलेज, बेसिक प्राईमरी स्कूल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एवं स्थानीय सुरक्षा बल की टुकड़ियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री परिदा ने परियोजना परिवार के समस्त सदस्यों तथा आसपास के ग्रामीणजनों को हार्दिक शुभकामनायें दी।

कार्यक्रम के अगले चरण में केऔसुब (सुरक्षा शाखा) ने आधुनिक राइफलों एवं मशीनगनों के साथ सशस्त्र युद्ध का शानदार प्रदर्शन किया। इसके पूर्व ब्लूमिंग बड्स, बाल भवन, विद्युत परिषद राजकीय इण्टर कालेज, विवेकानन्द शिशुकुंज, डालीम्स के बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें राष्ट्रीय एकता तथा देश भक्ति पर आधारित गीत एवं नृत्य के कई आकर्षक कार्यक्रम शामिल थे। Apply For Job

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री परिदा ने पावर एक्सेल अवार्ड, बिज़नेस यूनिट हेड (बी.यू.एच.) मेरिटोरियस, सेफ्टी एवं श्रम पुरस्कार के अन्तर्गत कर्मचारियों, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एवं टाउनशिप सुरक्षा के जवानों एवं संविदाकर्मियों को पुरस्कृत किया।

समारोह के अन्त में परियोजना के अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री रजनीश कुमार खेतान ने सभी को कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए धन्यवाद् ज्ञापित किया।


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खान को मिली अहम जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the loveसदस्य बनाए जाने पर भाजपा नेताओं व समर्थकों ने जताई खुशी, दी बधाई अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जनपद के अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुढ़नपुर, कुर्की निवासी नेहा…


    Spread the love

    सफाई कर्मचारियों को सफाई उपकरण दिलाया जाये -जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य

    Spread the love

    Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत कटेहरी दुर्गा प्रसाद पाण्डेय से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *