पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट का मुकदमा दर्ज

Spread the love

अम्बेडकर नगर। कोतवाली टांडा क्षेत्र के मोहल्ला पश्चिम मीरल निवासी महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।


पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से 15 मार्च 2020 को फैजान शरीफ पुत्र मो. शरीफ निवासी पश्चिम मीरल मस्जिद थाना कोतवाली टांडा के साथ हुई थी। शादी के बाद एक पुत्र जोहान (4 वर्ष) और एक पुत्र हुजैफा (2 वर्ष) है। पीड़िता के अनुसार शादी के कुछ समय बाद ही पति फैजान, ससुर मो. शरीफ, ससुर का भाई मो. अहमद, पति की भाभी परवीन, देवर फरहान और ननद नाजिया उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।


20 जून 2025 को पीड़िता का पति उसे मायके छोड़ते हुए जान से मारने की धमकी दे गया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के मायके जाकर उसे व उसके बच्चों को गाली-गलौज कर धमकी दी कि यदि वह अपने पति के साथ नहीं गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।


पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई, जिस पर कोतवाली पुलिस ने फैजान शरीफ, मो. शरीफ, मो. अहमद, परवीन, फरहान व नाजिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राहुल कुमार को सौंपी गई है।
नहीं तो इसी तरह पीड़ित महिला को आसंका है कि आरोपी पक्ष के कुछ आरोपी अपना नाम निकलवाने के लिए एड़ी चोटी का दम लगा रहे हैं।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *