संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की दर्दनाक मौत, हत्या का आरोप

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

जलालपुर अंबेडकर नगर।
फूलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा दावनपारा, थाना पवई में एक 30 वर्षीय महिला अमरावती पत्नी संजय की संदिग्ध परिस्थितियों में दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब अमरावती अपने दो नन्हे बच्चों, 6 वर्षीय आदर्श और 4 वर्षीय नंदिनी, के साथ घर पर थीं, जबकि उनके पति संजय रोजी-रोटी के लिए बाहर गए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरावती की मौत घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। गांव के एक युवक, जो मृतिका के पति का भतीजा बताया जा रहा है, ने संजय को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही संजय काम छोड़कर घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पर वह अपनी पत्नी का शव देखकर स्तब्ध रह गए।

संजय ने बताया कि उनकी पत्नी की निर्मम हत्या की गई है और इसे छिपाने के लिए बहाना बनाया जा रहा है कि वह शौचालय के गड्ढे में गिर गई थी।इस घटना ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है, और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से इस मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *