सरकारी डॉक्टरों की खुलेआम प्राइवेट प्रैक्टिस, अवैध नर्सिंग होम का बोलबाला

Spread the love

जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर खुद ही नियम तोड़ने में आगे, जिम्मेदार मौन

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं खुद ही बीमार हैं। जिला अस्पताल हो या सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज, कई सरकारी चिकित्सक खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर निजी नर्सिंग होम्स, अस्पतालों और पैथालॉजी केंद्रों में मरीज देख रहे हैं। अफसरों की मिलीभगत से जनपद में दर्जनों अवैध नर्सिंग होम, फर्जी मेडिकल स्टोर और मानकविहीन डायग्नोस्टिक सेंटर धड़ल्ले से चल रहे हैं और प्रशासन आंख मूंदे बैठा है।

डॉक्टर सरकारी, प्रैक्टिस निजी!

कई सरकारी डॉक्टर खुद या अपने परिवारजनों के नाम पर नर्सिंग होम चला रहे हैं। कुछ चिकित्सक सीधे निजी अस्पतालों में बैठते हैं, वहीं कुछ स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ होते हुए भी शहर के कोने-कोने में अपनी प्राइवेट क्लिनिक चलाते हैं।

जिला अस्पताल के कई डॉक्टरों को अक्सर शाम होते ही निजी संस्थानों में विशेषज्ञ के रूप में देखा जाता है। यह सब जानते हुए भी प्रशासन चुप है क्यों?
जनपद में दर्जनों नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटर बिना मानकों के चल रहे हैं। न पंजीयन की जांच, न उपकरणों की गुणवत्ता। कहीं डॉक्टर की जगह कमपाउंडर इलाज कर रहा है, तो कहीं मेडिकल स्टोर ही मिनी हॉस्पिटल बन चुका है।


चर्चा है कि जिन सीएचसी अधीक्षकों को छापेमारी और जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनमें से कई खुद ऐसे निजी संस्थानों से जुड़े हुए हैं। ऐसे में कार्रवाई की उम्मीद करना बेमानी है। पंजीयन एक डॉक्टर के नाम, इलाज दूसरा व्यक्ति कर रहा,क्वालिटी और सुरक्षा मानक नदारद, जीवन रक्षक उपकरणों तक की अनुपस्थिति, मरीजों की जान के साथ खिलवाड़, कोई जवाबदेही नहीं है। जब जांच अधिकारी खुद ही निजी अस्पताल चला रहे हों, तो निष्पक्षता की उम्मीद कैसे किया जा सकता है।आखिर सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक कब लगेगी?


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *