सीएमओ ने एक दिन का रोका वेतन

Spread the love

अंबेडकरनगर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी का रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिली। अस्पताल परिसर और वार्ड में गंदगी देख सीएमओ ने नाराजगी जताई। साथ ही चिकित्सकों व स्टाफ की कार्यशैली में सुधार लाने के लिए हिदायत दी।सीएमओ के साथ अपर चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने 30 शैय्या अस्पताल के एक-एक कमरे में जाकर जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल के दौरान स्टाफ नर्स अनुपमा यादव अनुपस्थित मिलीं, जिनका एक दिन का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया। सीएमओ ने गंदगी मिलने पर प्रभारी डॉ. भास्कर सूर्या को साफ सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल में आने वाले हर मरीज की विशेष देखभाल करने को कहा। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए जरूरी दिशानिर्देश दिए गए हैं। अनुपस्थित नर्स का वेतन रोका गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

अग्निकांड के विवेचना पर सवाल, ग्रामीणों ने सीओ से जांच कराने की उठाई मांग

Spread the love

Spread the loveमहिला के अंतिम संस्कार के दौरान घर में खड़ी कार में आग लगाने के मामले में 22 नामजद समेत 20 अज्ञात पर दर्ज हुआ था मुकदमा, ग्रामीण बोले…


Spread the love

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *