द जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न, जिला व तहसील इकाई का गठन

Spread the love

कर्नलगंज, गोंडा। पत्रकारों की समस्याओं और उनके सम्मान को लेकर “द जर्नलिस्ट एसोसिएशन” गोंडा की बैठक रविवार, 09 फरवरी को तहसील कर्नलगंज में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष महादेव प्रसाद मौर्य ने की, जिसमें जिले के कई सम्मानित पत्रकारों ने भाग लिया। बैठक में पत्रकारों के लगातार हो रहे उत्पीड़न, उनकी सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। सभी पत्रकारों ने एकमत होकर अपने अधिकारों के लिए एकजुट रहने और संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। संगठन के विस्तार और उसकी भविष्य की कार्ययोजना को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

जिलाध्यक्ष श्री मौर्य ने संगठन को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने तथा पत्रकारों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार साथियों के सम्मान के साथ समझौता और उनका उत्पीड़न हर्गिज बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बैठक के दौरान जिला एवं तहसील कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सिंह को जिला संरक्षक, पत्रकार भूपेन्द्र तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, सुधीर पाण्डेय को जिला महासचिव, अंकज मिश्रा को जिला सचिव, बैजनाथ अवस्थी जिला मीडिया प्रभारी, वीरेन्द्र तिवारी जिला कोषाध्यक्ष, पवनदेव सिंह जिला संगठन मंत्री, जीतलाल गोस्वामी जिला विधिक स‌लाहकार, सरताज अहमद जिला प्रचार मंत्री व अभय प्रताप सिंह को तहसील कर्नलगंज अध्यक्ष, अनुराग मिश्रा तहसील महासचिव, रविकान्त मिश्रा तहसील उपाध्यक्ष, अंग्रेज गुप्ता तहसील सचिव, शिवकुमार पाण्डेय तहसील संगठन मंत्री, अनिल कुमार गोस्वामी को तहसील मीडिया प्रभारी सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके शुभचिंतकों और संगठन के सदस्यों ने बधाई दी। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने और एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *